Daily Hindi Shayari Status - 271 : दैनिक हिंदी शायरी स्थिति - 271 : ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਹਿੰਦੀ ਸ਼ਾਇਰੀ ਸਥਿਤੀ - 271 :

S

Sahil21

Daily Hindi Shayari Status - 271 : दैनिक हिंदी शायरी स्थिति - 271 : ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਹਿੰਦੀ ਸ਼ਾਇਰੀ ਸਥਿਤੀ - 271 :

  1. सफर में मुश्किलें आऐ,
    तो हिम्मत और बढ़ती है।

    कोई अगर रास्ता रोके,
    तो जुर्रत और बढ़ती है।

    अगर बिकने पे आ जाओ,
    तो घट जाते है दाम अक्सर;

    ना बिकने का इरादा हो तो,
    कीमत और बढ़ती है।
  2. तुम क्या जानो, उस दरिया पर क्या गुज़री,

    तुमने तो बस पानी भरना छोड़ दिया ||

    - तहजीब हाफी
  3. आपके "इश्क़" का ऐलान बने बैठे हैं,
    हम फ़क़ीरी में भी सुल्तान बने बैठे हैं,

    मैं अपनी पहचान बताऊँ तो बताऊँ कैसे,
    जबकि हम ख़ुद तेरी पहचान बने बैठे हैं।
  4. गुज़ारो चंद लम्हें फुरसत से हमारे साथ,
    तुम्हें भी तो मालूम हो.. तुम बिन कितने तन्हा हैं हम।
  5. दिल तो करता हैं की रूठ जाऊँ कभी बच्चों की तरह
    फिर सोचता हूँ कि मनाएगा कौन….?

Continue reading...
 

Top