JAKHMI DILL

Love is life
2,995
1,686
143
दिल के टूटने से नही होती है आवाज़, आंसू के बहने का नही होता है अंदाज़, गम का कभी भी हो सकता है आगाज़, और दर्द के होने का तो बस होता है एहसास
 
Love is life
2,995
1,686
143
ज़रा सी ज़िंदगी है, अरमान बहुत हैं, हमदर्द नहीं कोई, इंसान बहुत हैं, दिल के दर्द सुनाएं तो किसको, जो दिल के करीब है, वो अनजान बहुत है।
 
Love is life
2,995
1,686
143
वो रात दर्द और सितम की रात होगी, जिस रात रुखसत उनकी बारात होगी, उठ जाता हूँ मैं ये सोचकर नींद से अक्सर, कि एक गैर की बाहों में मेरी सारी कायनात होगी।
 
Love is life
2,995
1,686
143
दर्द कितना है बता नहीं सकते, ज़ख़्म कितने हैं दिखा नहीं सकते, आँखों से समझ सको तो समझ लो, आँसू गिरे हैं कितने गिना नहीं सकते।
 
Love is life
2,995
1,686
143
अनजाने में यूँ ही हम दिल गँवा बैठे, इस प्यार में कैसे धोखा खा बैठे, उनसे क्या गिला करें, भूल तो हमारी थी, जो बिना दिल वालों से ही दिल लगा बैठे।
 
Love is life
2,995
1,686
143
दिल के दर्द छुपाना बड़ा मुश्किल है, टूट कर फिर मुस्कुराना बड़ा मुश्किल है, किसी अपने के साथ दूर तक जाओ फिर देखो, अकेले लौट कर आना कितना मुश्किल है।
 
Love is life
2,995
1,686
143
वो करीब ही न आये तो इज़हार क्या करते, खुद बने निशाना तो शिकार क्या करते, मर गए पर खुली रखी आँखें, इससे ज्यादा किसी का इंतजार क्या करते।
 
Love is life
2,995
1,686
143
ज़ख्म जब मेरे सीने के भर जाएंगे, आंसू भी मोती बन के बिखर जाएंगे, ये मत पूछना किसने दर्द दिया, वरना कुछ अपनों के सर झुक जाएंगे।
 
Love is life
2,995
1,686
143
एक अजीब सा मंजर नज़र आता है, हर एक आँसूं समंदर नज़र आता है, कहाँ रखूं मैं शीशे सा दिल अपना, हर किसी के हाथ मैं पत्थर नज़र आता है।
 
Love is life
2,995
1,686
143
कांटो सी चुभती है तन्हाई, अंगारों सी सुलगती है तन्हाई, कोई आ कर हम दोनों को ज़रा हँसा दे, मैं रोता हूँ तो रोने लगती है तन्हाई।
 

Top