- 25,316
- 19,145
- 143
कहानी- संयोग- एक सच्चा प्रेम
रचनाकार- Destiny महोदय
बहुत ही बेहतरीन और शानदार कहानी महोदय।। हम तो शुरू से ही आपकी लेखनकला के मुरीद हैं आपने ये कहानी लिखकर हमें और ज्यादा अपना मुरीद बना लिया है। औवल दर्जे की रचना है ये।।
समय से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता है। जिसकी किस्मत में जो कुछ लिखा होता है वो उसे जरूर मिलता है। ये अपने हाथ मे नहीं होता। ये किस्मत तय करती है कि वो चीज उसे कब कहां और किस हालात में मिलनी है।
रौनक बहुत ही होनहार छात्र है, जिसने दसवीं कक्षा बहुत ही अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की। उसकी ये खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी जब उसके पापा इस दुनिया को छोड़कर चले गए।। दुःख तो बहुत बड़ा था लेकिन रौनक और उसकी माँ ने न केवल दुःखों का सामना किया बल्कि आगे अच्छा और सुसंस्कृत जीवन भी व्यतीत किया।
रौनक की प्रेम कहानी भी बहुत मजेदार है। जिस कुत्ते को रौनक गाली दे रहा है असल मे वही कुत्ता रौनक और रोशनी की प्रेमकहानी का आधार है। उस कुत्ते ने ही रौनक को रोशनी तक पहुंचाया। रौनक तो पहली नजर में ही रोशनी के ऊपर फिदा ही गया। यही हाल रोशनी का भी था। लेकिन समय बहुत बलवान होता है , समय के चलाये गए चक्र के कारण ही रोशनी और रौनक इतने साल एक दूसरे से दूर रहे, इसे संयोग ही कहेंगे कि रौनक ने जब शादी के लिए हां कहा तो किस्मत ने उससे शादी के लिए रोशनी को ही भेज दिया। दोनों का प्यार अपने परवान चढ़ गया।।
शुक्रिया Mahi Maurya जी
इतनी तारीफ़ करके आपने मेरे। जुवान पर ताला लगा दिया बस शुक्रिया कहने के आलावा मरे पास कोई और शब्द ही नहीं बचा।
मुरीद तो मैं भी आपके लेखन कौशल का हूं बस आपके कांटेस्ट स्टोरी का प्रतीक्षा कर रहा हूं।